फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drugs seized of the 100 crores value in delhi, four arrested

100 करोड़ की ड्रग्स बरामद, चार गिरफ्तार

Mon, 26 May 2014 07:08 PM IST
Updated Mon, 26 May 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
Drugs seized of the 100 crores value in delhi, four arrested

पुलिस ने ड्रग्स के पैन इंडिया नेटवर्क के चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 करोड़ रुपये कीमत की 21 किलो हेरोइन व 9 किलो मेथामफेटामाइन बरामद की गई है।

विज्ञापन


ड्रग्स को अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते भारत लाया गया था। इसे दिल्ली के रास्ते मुंबई ले जाने की तैयारी थी। इनसे पूछताछ में पता चला है कि अली नाम का शख्स कुवैत से नेटवर्क का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन


इस नेटवर्क से जुड़े लोग भारत में ड्रग्स आने के बाद दिल्ली के रास्ते मुंबई, केरल, तमिलनाडु होते हुए श्रीलंका तक पहुंचते हैं। इस गिरोह का सरगना शाहजहां मोहम्मद यासिन है। वह मुंबई से पूरे नेटवर्क को संभालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सराय काले खां में पकड़ाए

Drugs seized of the 100 crores value in delhi, four arrested

एक सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सराय काले खां से मुंबई निवासी मो. साजिद जुबेर और त्रिवेंद्रम निवासी नौशाद अब्दुल रहिमन को गिरफ्तार किया।

उनके पास से 16 किलो हेरोइन और 9 किलो मेथामफेटामाइन मिली।

दोनों से पूछताछ करने के बाद पहाड़गंज से मुंबई निवासी शाहजहां मोहम्मद यासिन और अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को पांच किलो हेरोइन मिले।

कार ड्राइवर से बन गया सरगना

Drugs seized of the 100 crores value in delhi, four arrested

मुंबई का रहने वाला शाहजहां मो. यासिन उर्फ करीम उर्फ सीथा भाई 15 साल पहले कुवैत में ड्राइवर का काम करता था।

जिसके यहां उसने ड्राइवरी की उसमें से कुछ लोग ड्रग्स के नेटवर्क से जुड़े थे।

शाहजहां 2010 में कुवैत से भारत वापस आ गया। मुंबई में रहने के दौरान उसने कुवैत के ड्रग्स तस्करों संपर्क बना लिया और मुंबई में इस नेटवर्क के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करने लगा। बाद में उसे मुंबई का सरगना बना दिया गया।

पढ़े लिखे होने साजिद को धंधे से जोड़ा

Drugs seized of the 100 crores value in delhi, four arrested

जांच में पता चला है कि मुंबई का रहने वाला साजिद जुबेर इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन में डिप्लोमा कर चुका है। वह मुंबई स्थित एक मॉडलिंग और एक्टिंग अकादमी में काम कर चुका है। उसके बाद वह मिडिल ईस्ट जाना चाहता था।

वीजा लेने के दौरान उसकी ड्रग्स तस्कर से मुलाकात हो गई। उसने जुबेर के पढ़े लिखे होने का फायदा उठाया और उसे बताया कि ड्रग्स के सप्लाई से मिलने वाले रुपये से वह मिडिल ईस्ट जा सकता है।

जुबेर को जनवरी माह में दिल्ली से खेप लाने के लिए भेजा गया। इस काम को पूरा करने पर उसे अच्छी खासी रकम दी गई। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में वापस भारत आ गया और फिर से ड्रग्स के धंधे से जुड़ गया।

दुर्रा की तलाश में जुटी पुलिस

Drugs seized of the 100 crores value in delhi, four arrested

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तमिलनाडु में इस नेटवर्क का संचालन दुर्रा कर रहा है। अब पुलिस तमिलनाडु के नेटवर्क को खत्म करने के लिए दुर्रा की तलाश में जुट गई है।

जांच में यह भी पता चला है कि अफगानिस्तान से शमिमुल्लाह ड्रग्स की सप्लाई करता है। पुलिस को आशंका है कि कुवैत में बैठा इस नेटवर्क के सरगना अली मूल रूप से भारतीय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed