फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driver - Gunner put chillies in the eyes of Rs 14 lakh looted

ड्राइवर-गनर की आंखों में मिर्ची डाल 14 लाख रुपये लूटे

Sun, 06 Apr 2014 01:12 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Sun, 06 Apr 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
Driver - Gunner put chillies in the eyes of Rs 14 lakh looted

बाइक सवार तीन बदमाशों ने कैश वैन के ड्राइवर और गनर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 14 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश स्वर्ण जयंती पार्क की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात शक्तिखंड-4 में महालक्ष्मी प्लाजा स्थित एलआईसी की ब्रांच के सामने दोपहर 12 बजे हुई। क्राइम ब्रांच ड्राइवर और गनर की भूमिका को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


दिल्ली के नांगल राय स्थित एसआईपीएल सिक्योरिटी कंपनी एलआईसी का कैश कलेक्ट कर बैंक में जमा कराने का काम करती है। कंपनी की कैश वैन में खोड़ा निवासी ड्राइवर पवन, नोएडा सेक्टर-58 निवासी कैशियर सुशील और गनर निर्मल प्रताप राजेंद्र नगर ब्रांच से आठ लाख और वसुंधरा ब्रांच से चार लाख रुपये कैश लेकर इंदिरापुरम पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें शक्तिखंड स्थित ब्रांच से भी कैश कलेक्ट करना था। दोपहर करीब 12 बजे कैशियर सुशील कैश लेने महालक्ष्मी प्लाजा स्थित ब्रांच के अंदर गया था। तभी एक युवक वैन के पास आया और ड्राइवर और गनर की आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया।

जब तक दोनों कुछ समझते बदमाश पीछे रखा 14 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर कुछ दूरी पर खड़े बाइक पर बैठे दो और बदमाशों के साथ फरार हो गया। गनर निर्मल संभला और बदमाशों पर एक फायर किया मगर तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच राजेश द्विवेदी ने बताया कि बदमाशों को वैन के आने का समय और यह जानकारी थी कि इसमें कैश है। उन्होंने कई दिन पहले तक रेकी की होगी।

कैश वैन के गेट पर लॉक तक नहीं था
पुलिस घटना को संग्दिध बता रही है। वैन के पीछे के गेट पर लॉक तक नहीं था। जिस बक्से में कैश से भरा बैग रखा था उस पर भी लॉक नहीं था। गनर और ड्राइवर आराम से आगे बैठे थे। इंस्पेक्टर के अनुसार ये सभी तथ्य ड्राइवर और गनर की भूमिका को संदिग्ध बता रहे हैं।


लोगों को लगा जैसे खेल रहे हैं होली
घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि जब घटना हुई तो न तो किसी प्रकार का शोर हुआ और न ही विरोध। उनकी आंखों के सामने ही बदमाश ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाला मगर उन्हें लगा जैसे कुछ दोस्त आपस में होली खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed