{"_id":"57f7b82c4f1c1bcd4026f66a","slug":"drink-cold-drink-intoxicating-substances-teacher-raped-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर टीचर ने किया छात्र से कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर टीचर ने किया छात्र से कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
छात्र से कुकर्म
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने 15 वर्षीय छात्र को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कुकर्म किया। छात्र को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
छात्र ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी तो पिता ने पुलिस को शिकायत दी। वहीं, आरोपी पक्ष की तरफ से भी मामला दर्ज कराया गया है। छात्र के पिता ने बताया कि उसका बेटा गांव के ही एक स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन
वह स्कूल के लौटने के बाद संजीव नामक एक व्यक्ति के पास ट्यूशन के लिए जाता है। 28 सितंबर को किशोर ट्यूशन से पढ़कर लेट घर पहुंचा तो परिजनों ने उससे देर से आने का कारण पूछा।
विज्ञापन
उसने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाले अध्यापक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाकर तांत्रिक विद्या सिखाने लगा। इस दौरान उसने उसके साथ कुकर्म कर दिया। इस मामले में किशोर के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर दी।
थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जबकि आरोपी ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को उसकी पत्नी के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
उसने बताया कि उनका विरोध किया तो उन्होने उसके साथ रास्ते में ही मारपीट शुरू कर दी और अपने साथ ले गए। पिस्तौल के बल पर एक कागज पर हस्ताक्षर कराए और गांव छोड़कर जाने की धमकी दी। थाना सदर प्रभारी राजदीप सिंह मोर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।