फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drew obscene pictures from Facebook, would then blackmail by threatening

फेसबुक से फोटो लेकर बनाता था अश्लील, फिर धमकी देकर करता था ब्लैकमेल

Wed, 05 Oct 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
Drew obscene pictures from Facebook, would then blackmail by threatening
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक पर अंजान लोगों से दोस्ती करना कितना महंगा पड़ सकता है, इसका नमूना कीर्ति नगर इलाके में देखने को मिला। पंजाब के सनकी युवक ने फेसबुक पर नौवीं की छात्रा से दोस्ती की।

विज्ञापन


बाद में उसने पीड़िता के फोटो एडिट कर अश्लील बना दिए। अब वह छात्रा को ब्लैकमेल कर नकली अश्लील फोटो को उसके रिश्तेदारों व सोशल साइट पर डालने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन


पीड़िता ने जब परिवार को इसकी जानकारी दी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। आखिर पुलिस ने आरोपी को पंजाब के रोपड़ इलाके से दबोच लिया। इसकी पहचान हफीजाबाद, रोपड़ (पंजाब) निवासी जगदीप सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ने के लिए बुना प्यार का जाल

Drew obscene pictures from Facebook, would then blackmail by threatening
facebook

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि कीर्ति नगर में रहने वाली 14 साल की किशोरी ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फेसबुक से जान पहचान बढ़ाकर आरोपी ने उसकी कुछ फोटो एडिट कर अश्लील तरीके से भेजा। वह इन फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। 

पुलिस ने फौरन पॉक्सो आईटी एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने फर्जी अकाउंट बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए योजना बनाई। 

प्यार के जाल में फंसने पर धरा गया 
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीड़िता के फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल कर आरोपी से बातचीत करना शुरू किया। इसके बाद व्हाट्सऐप पर उससे बातचीत शुरू की गई। 

बीएससी का छात्र है आरोपी 

Drew obscene pictures from Facebook, would then blackmail by threatening
पुलिस - फोटो : demo pic

बाद में उसे कॉल कर प्यार के जाल में फंसाया गया। जब पुलिस को यकीन हो गया कि आरोपी को पकड़ा जा सकता है तो उसे डेट के लिए बुलाया गया। जैसे ही आरोपी डेट के लिए पहुंचा, पुलिस ने आरोपी जगदीप सिंह को दबोच लिया।

बीएससी का छात्र है आरोपी 
जगदीप सिंह परिवार के साथ पंजाब में ही रहता है और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में बीएससी (एटीएचएम) अंतिम वर्ष का छात्र है। जगदीप को शौक है कि वह कम उम्र की लड़कियों को फेसबुक पर फ्रेंडशिप का प्रस्ताव भेजता है। 

दोस्ती को कबूल करने वाली लड़कियों से बातचीत कर उनके फोटो फेसबुक से उठाकर एडिट कर वारदात को अंजाम देता है। अभी तक की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चार से पांच किशोरियों को इस तरह से फंसाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया है। फिलहाल, उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed