{"_id":"22d2c8ce50e50526bf20a57e2ec4eb31","slug":"dowry-case-wife-murder-for-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक नहीं मिली तो कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक नहीं मिली तो कर दी पत्नी की हत्या
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 12 Feb 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक न मिलने पर ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी। चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मथुरा निवासी चिरंजीलाल ने मामला दर्ज कराया है कि उनकी बेटी यशोदा (19) की शादी मुडरैह निवासी संतोष प्रजापति के साथ हुई थी।
शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और नकदी की मांग की जाने लगी।
यह भी पढ़ें: जिम में महिला को पसीने से तरबतर देखा, बस...
कई बार मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाया। लेकिन वह नहीं माने और लगातार उसका उत्पीड़न करते रहे। पीड़ित पिता का आरोप है कि सोमवार को उन्हें मुडरैह से फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
बेटी की ससुराल पहुंच कर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पति संतोष समेत सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन