फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double murder is still a mystery for noida police

कहीं फाइलों में न दफन हो जाए हत्याकांड

Sat, 02 Aug 2014 03:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 02 Aug 2014 03:22 AM IST
विज्ञापन
double murder is still a mystery for noida police

नोएडा के सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरियल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 402 में मां और मासूम बेटी की हत्या के बाद यमुना एक्सप्रेसवे में कार में जले शव की सच्चाई कहीं पुलिस फाइलों में ही दम न तोड़ दे।

विज्ञापन


इस मामले में नामजद एफआईआर न होने से फ्लैट में फोरेंसिक जांच में मिले हत्यारे के निशानों से मिलान के लिए कोई शख्स ही नहीं है। शुक्रवार को पूछताछ के लिए नितिन के पिता सेक्टर-58 थाना पहुंचे।
विज्ञापन


पढ़ें:पत्नी-बेटी के शव देखकर रोया था नितिन


सेक्टर-58 पुलिस का कहना है कि फ्लैट में फोरेंसिक जांच के दौरान कुछ हाथ के छापे के निशान मिले थे। इनमें से दो निशान तो महिला और उसकी बेटी के होंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर नितिन की गाड़ी में मिले जले शव के कारण उसके हाथों के निशान भी नहीं लिए जा सके। माना जा रहा है कि गाड़ी में नितिन ही था, जिसके कारण उससे मिलान भी नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडाः पहेली बन रही है मां-बेटी की हत्या

दूसरी तरफ, जांच में किसी के नामजद न होने से पुलिस पर जांच जल्द करने का किसी तरह का दबाव नहीं है और पुलिस भी चुप बैठी है। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले शव को लेकर पारुल के परिजन (पीड़ित पक्ष) पुलिस की कोई मदद नहीं कर रहा है। जिसे लेकर भी मामला आगे बढ़ता हुआ नहीं दिख रहा।


नितिन के पिता को नहीं हुआ आभास
शुक्रवार को सेक्टर-58 थाने में नितिन के पिता ने बताया कि लगभग एक जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक वह नितिन के घर पर 10 दिन तक रहे थे। इस दौरान उन्हें पारुल और नितिन के बीच किसी झगड़े या मनमुटाव का आभास नहीं हुआ।

सोमवार को देंगे डीएनए
नितिन के परिजन सोमवार को कासना में डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देंगे। शुक्रवार को भी वह कासना थाने पूछताछ के लिए गए थे। अब डीएनए टेस्ट के लिए सोमवार को डॉक्टर उनका सैंपल लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed