डॉक्टर ने क्लीनिक में नाबालिग से की अश्लील हरकत
पीड़िता के मां कहना कि कि 28 मार्च की शाम को उसकी 13 वर्षीय बेटी घर के पास मौजूद एक दवा की दुकान से बैंडेज लेने गई थी।
वहां पास के गौतम क्लीनिक के डॉ. गौतम अपनी क्लीनिक में ले गए और वहां उससे अभद्र व्यवहार किया।
जांच अधिकारी इंदूबाला ने बताया कि अभी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, तलाश की जा रही है।
फरीदाबाद के सूरजकुंड का है मामला
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में एक डॉक्टर द्वारा नाबालिग लड़की से अपने क्लीनिक में अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित लड़की की मां ने थाना सूरजकुंड में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, लकड़पुर के शिवदुर्गा विहार की रहने वाली महिला ने शनिवार को थाना सूरजकुंड में दर्ज शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी लड़की के साथ एक डॉक्टर ने अश्लील हरकत की है।