फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC officials close to 80 thousand police station robbed.

थाने के पास ही डीएमआरसी कर्मी से 80 हजार लूटे

Sat, 18 Oct 2014 01:30 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 18 Oct 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
DMRC officials close to 80 thousand police station robbed.

थाना साहिबाबाद से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को तमंचे के बल पर डीएमआरसी कर्मचारी कमल से 80 हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामला दबाने में जुटी रही। देर शाम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की। बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया निवासी कमल डीएमआरसी में कर्मचारी हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे एमफॉरयू मल्टीप्लेक्स के पास स्थित आईसीआइसीआई बैंक से 80 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीओ बॉर्डर कार्यालय के पास से आटो लिया और थाना साहिबाबाद के पास उतरे। आटो से उतरकर सड़क पार कर राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जा रहे थे, तभी सफेद रंग की एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से हमला किया।

बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने कमल पर तमंचा तानकर नगदी से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए ज्ञानी बॉर्डर की ओर भाग गए। कमल के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और थाना साहिबाबाद में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने गए।


कमल ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है, इलाज के लिए रकम निकाली थी। सीओ बॉर्डर अरविंद यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बदमाशों को पकड़ने के बजाय पुलिस कमल को ही धमकाने लगी
लूट के बाद जब कमल थाना साहिबाबाद रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ की बजाय, उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने कमल से कहा कि लूट का विरोध क्यों नहीं किया।

यहां तक कि कमल की शिकायत तक नहीं ली। लूट का मामला दबाने में जुटी रही पुलिस ने आखिरकार देर शाम रिपोर्ट दर्ज की। उधर, सीओ ने बताया कि अगर पीडि़त के साथ दुर्व्यवहार किया गया है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed