तलाकशुदा पति ने किया रेप, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
सदर थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला ने पूर्व पति पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
29 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी सेक्टर-49 निवासी विवेक से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। महिला ने साल भर पहले सिटी थाना पुलिस में पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
..और उसकी अश्लील फोटो ले ली
छह माह पहले आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया था। महिला का कहना है कि विवेक ने दोबारा शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो ले ली।
आरोप है कि विवेक ने ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म किया और 50 हजार रुपये नहीं देने पर अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
आरोपी ने उससे 50 हजार रुपये भी वसूल लिए। परेशान महिला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दे दी।