{"_id":"583eeacc4f1c1b0e1ede6c27","slug":"dispute-over-abusing-the-military-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी को अपशब्द कहने पर हुआ विवाद, परिवार को लाठी डंडों से पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी को अपशब्द कहने पर हुआ विवाद, परिवार को लाठी डंडों से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी के लिए अपशब्द कहे जाने का विरोध करने वाले परिजनों पर टीकरीखेड़ा गांव के एक परिवार ने लाठी, डंडे, फरसे से हमला कर दिया। हमले में फौजी की गर्भवती पत्नी को चोट लगी है। जिसके कारण गांव में तनाव पैदा हो गया।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया था। घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीकरीखेड़ा निवासी शौकिन ने बताया कि उसका छोटा भाई इरशाद फौज में है, जिसकी ड्यूटी इन दिनों झांसी में है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को उसके बच्चे घर के सामने ही क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान वहां पर वहीदा के बच्चे भी आ गए। उन्होंने फौजी के लिए अपशब्द कह दिए। जब इस बात का विरोध किया तो करीब 20 लोग लाठी, डंडे, फरसे से लैस होकर शौकीन के घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घर में तोडफ़ोड़ कर दी। पशुओं को भी चोट पहुंचाई। इस हमले में फौजी की गर्भवती पत्नी को चोट लगी है। इसके अलावा पिता मोहम्मद अली, मां हसन बसरी के अलावा सरजीना और शौकीन को चोट पहुंची है।
इस हमले के बाद हमलावर गांव से फरार हो गए हैं। फौजी को लेकर टिप्पणी व्यक्त करने और उसके परिवार पर हमले के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
धौज चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि घायलों का मेडिकल मुआयना कराने के बाद केस दर्ज कर लिया है। झगड़े की वजह क्रिकेट के दौरान बच्चों में हुई कहासुनी थी। जो बाद में झगड़े में तब्दील हो गई।