फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dispute on temple, FIR registered

मंदिर बनाने पर हुआ विवाद, एफआईआर दर्ज

Tue, 07 Jun 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
dispute on temple, FIR registered

सेक्टर-71 के मेट्रो अपार्टमेंट में मंदिर बनने को लेकर दो पक्षों में विवाद छिड़ गया है। एक पक्ष का कहना है मंदिर बनने की वजह से पार्किंग की जगह नहीं बची है। प्राधिकरण की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, आरडब्ल्यूए का कहना है कि कुछ महिलाओं ने पूजा करने के लिए अपार्टमेंट में ही मंदिर बनाया है। उन महिलाओं को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं। आरडब्ल्यूए की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन


अपार्टमेंट में रहने वाले रवींद्र सिंह राणा ने बताया कि 13 अप्रैल को प्राधिकरण की टीम ने निर्माण कार्य रोक दिया था, लेकिन आरडब्ल्यूए और महिलाएं फिर भी नहीं माने और दोबारा मंदिर बना लिया। इस संबंध में 18 अप्रैल को प्राधिकरण को शिकायत भी की गई थी। दोबारा प्राधिकरण की टीम आई और जांच के बाद आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद कई बार प्राधिकरण की टीम मंदिर को हटाने के लिए आई, लेकिन महिलाएं उनको घेर लेती हैं। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


सेक्टर- 71 मेट्रो अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि विवाद को देखकर महिलाओं को समझाने की कोशिश की गई थी। लेकिन वो समझने को तैयार नहीं हैं। दोनों पार्टियों के बीच आरडब्ल्यूए पिस कर रह गई है। इसी कारण प्राधिकरण की तरफ से एफआईआर तक कर दी गई है। फेस- 3 के एसएचओ पंकज पंत का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। अभी यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया है। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दायर कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed