फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute for prayer in temple, clash between two groups

जाति विशेष को पूजा करने से रोका, दो गुटों में बवाल

Thu, 24 Jul 2014 09:18 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
dispute for prayer in temple, clash between two groups

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में पहले पूजा करने को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों में विवाद हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाति विशेष के कारण उन्हें मंदिर में पूजा करने से रोका गया। इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मंदिर जाने से रोका और भिड़ गए

dispute for prayer in temple, clash between two groups

मामला ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के बाढ़ मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती का है। यहां के निवासी संदीप ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में 24 जुलाई को दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे हर वर्ष की तरह बस्ती के कुछ युवक डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे थे।

जाने से पहले युवक पथवारी मंदिर में पूजा करने के लिए प्रवेश करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान वहां कुछ कांवड़ियों का एक गुट आया, जिसमें ठाकुर, नरेंद्र, गुड्डू व उनके कुछ साथी शामिल थे।

उन्होंने बस्ती के युवकों को मंदिर में जाने से रोक दिया। युवक मंदिर में पहले खुद पूजा करने पर अड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी डंडों से किया हमला

dispute for prayer in temple, clash between two groups

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उक्त युवकों ने अपने अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया। जब बस्ती के युवकों ने इस बात का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के युवकों ने डंडों से हमला कर दिया और बस्ती की महिलाओं व पुरुषों को अपशब्द कहे।

आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसीपी सुरेश कुमार के मुताबिक, एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्ष कांवड़ लेने के लिए गए हैं। उनके वापस आने पर पूछताछ व मामले की जांच की जाएगी।

वहीं, वाल्मीकि मंदिर भीम बस्ती में इस मामले को लेकर शाम को पंचायत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed