फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Director told false story to police

डायरेक्टर ने पुलिस को सुनाई लूट की झूठी कहानी, होगी कार्रवाई

Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
सार

दिल्ली में हुआ था हादसा
नोएडा स्टेडियम के पास बताया था घटनास्थल

विज्ञापन
Director told false story to police
पु‌ल‌िस - फोटो : Demo Pic

विस्तार

स्टेडियम के पास टेलीकॉम कंपनी के डायरेक्टर से हुई लूट की घटना जांच में संदिग्ध पाई गई है। पुलिस डायरेक्टर से पूछताछ करेगी। यदि मामला फर्जी पाया गया तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

सेक्टर-24 पुलिस के अनुसार, 30 नवंबर को दिल्ली निवासी अजीत मौर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर को बाइक सवार ने उसे नोएडा स्टेडियम के पास बंधक बनाकर ऑल्टो कार, मोबाइल और 10 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि टेलीकॉम कंपनी के डायरेक्टर ने नोएडा के सेक्टर-63 में शराब पी थी और यहां से दिल्ली गया था। जहां डिवाइडर से कार टकरा गई थी। धौला कुआं पुलिस ने कार को लावारिस में दाखिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पुलिस दिल्ली से कार लेकर आएगी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने वाले डायरेक्टर से पूछताछ होगी। मामला फर्जी पाए जाने पर गलत सूचना देने का मामला दर्ज होगा। वहीं, पुलिस सूत्रों की माने तो अजीत की कार हादसे के बाद पुलिस ले गई थी।

दो दिन बाद जब उन्होंने कार तलाश की तो पता नहीं चला। एक अधिवक्ता ने उसे यह योजना बताई कि दिल्ली पुलिस तो रिपोर्ट दर्ज करेगी नहीं, लेकिन नोएडा में घटना बताकर पुलिस को शिकायत दे दो। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लेगी और कार को तलाश कर देगी, इसलिए दिल्ली से नोएडा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।


सेक्टर-24 थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में पता चला है कि हादसे के बाद कार को दिल्ली की सड़क  पर छोड़ दिया गया था। यदि लूटपाट की घटना फर्जी पाई गई तो अजीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।-दिनेश यादव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed