{"_id":"d9a198fd55b57e91bdb5f9c9b2c2bf87","slug":"dgm-hijacked-looted-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविनगर से डीजीएम को अगवा कर लूट ली कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कविनगर से डीजीएम को अगवा कर लूट ली कार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 06 Dec 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर क्षेत्र से चार हथियार बंद बदमाशों ने रिटायर्ड डीएसपी के बेटे को अगवा कर मोबाइल, नगदी और कार लूट ली। बदमाश करीब 25 किलोमीटर तक कार में पीड़ित को घुमाते रहे। बाद में उसे लोनी के चिरौड़ी गांव के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
राजनगर के मकान संख्या 14/94 में यूपी पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी सत्यवीर सिंह परिवार समेत रहते हैं। उनका बेटा पंकज त्यागी सेंट्रल गर्वनमेंट के एक उपक्रम मेें डीजीएम है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात पंकज अपनी पत्नी नीति के साथ कार से कविनगर में बुटीक पर गए थे। नीति बुटीक में चली गई और पंकज बाहर इंतजार करने लगे। इसी बीच दो युवकों ने कार का शीशा खुलवाकर उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर कार में धकेल दिया।
विज्ञापन
बदमाशों के अन्य दो साथी भी आ गए। बदमाश कार को कई पुलिस पिकेट पार कर अटौर नंगला की ओर ले गए। पिटाई कर बदमाशों ने पंकज का सिर फोड़ दिया और मोबाइल व 15 हजार रुपये लूट लिए।
चिरौड़ी गांव के पास पंकज को फेंक दिया और कार लूट ले गए। राहगीर की मदद से पंकज ने परिजनों से संपर्क किया। पंकज के अनुसार उसने कई बार 100 नंबर पर कॉल की, मगर कॉल रिसीव नहीं हुई।
परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक एएसपी को सूचना दी। एएसपी ने वायरलेस किया तो लैपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पंकज को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पंकज ने बताया कि घटना के दौरान उसने दूसरा मोबाइल साइलेंट मोड़ में कार की सीट के नीचे फेंक दिया ताकि बदमाशों की लोकेशन का पता चल सके।