{"_id":"578671ca4f1c1b3f4113de21","slug":"detention-pavilion-instead-bridegroom-arrived-despite-being-married-to-the-marriage-had-run","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडप के बजाय दूल्हा पहुंचा हवालात, शादीशुदा होने के बावजूद करने चला था शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडप के बजाय दूल्हा पहुंचा हवालात, शादीशुदा होने के बावजूद करने चला था शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी करने के लिए मंडप में आए दूल्हे की पोल पहली पत्नी के परिजनों ने खोल दी। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
इसके बाद दूल्हे को हवालात की हवा खानी पड़ी। पीड़िता की तहरीर पर सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
सदरपुर में रहने वाली युवती की शादी दिल्ली के अलीगांव के रहने वाले गुलशन साह पुत्र प्रकाश साह के साथ होनी थी। युवती के पिता नहीं हैं। युवक फरीदाबाद में सब्जी की दुकान लगाता है।
विज्ञापन
शादी की तैयारियों के बीच खुली पोल
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शादी बुधवार को सेक्टर-18 स्थित एक मंदिर में होनी थी। युवती के भाई विजय के मुताबिक कुछ दिन पहले ही सगाई भी हुई थी। बुधवार को शादी की तैयारियां पूरी हो गई थीं।
इसी बीच पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। उसने फरीदाबाद की एक युवती के साथ दो वर्ष पूर्व शादी की थी। उस युवती के रिश्तेदार ने ही उन्हें यह बात बताई।
इसी बीच सेक्टर-18 में बारात आ गई। परिजनों ने पुलिस बुला ली। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने तीन लाख रुपये शादी में हुए खर्च को वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।