{"_id":"570feda34f1c1baa394a6f50","slug":"delivery-boy-threatened-to-implicate-by-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने डिलीवरी ब्यॉय को दी छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने डिलीवरी ब्यॉय को दी छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ा हिंदूराव इलाके में एक युवती ने डिलीवरी ब्वॉय को छेड़खानी में फंसाने की धमकी देकर उसके साथ लूटपाट की। लूटपाट में दो युवकों ने भी युवती का साथ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बलराम सपरिवार मदनपुर खादर इलाके में रहता है। वह ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी प्रशांत इंटरप्राइजेज में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता है। बुधवार को बलराम पहाड़ी धीरज इलाके में एक मकान में सामान देने गया था। सामान देने के बाद वह रुपये का कलेक्शन कर बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक 23-24 साल की युवती और युवक उसकी बाइक के सामने आ गए। युवती ने उसे छेड़खानी के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये हवाले करने को कहा। बलराम के आनाकानी करने पर युवती के साथ मौजूद युवक ने शोर मचाने की बात कही।
विज्ञापन
डरे-सहमे बलराम ने युवती को नौ हजार रुपये दे दिए। हालांकि बलराम ने उनसे कंपनी के रुपये होने की बात कहकर वापस मांगा। लेकिन तीसरे युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बलराम ने घटना की जानकारी पुलिस व कंपनी के मालिक को दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश इसी इलाके के हैं।