चिल्लाती रही ढाई साल के बच्चे की मां लेकिन कार सवार महिला ने रौंद दिया मासूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम इलाके में एक ढाई साल के बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गयी। बच्चे को एक कार ने टक्कर मारी। आरोप है कि घटना के समय कार चला रही महिला कान में हेडफोन लगा रखा था।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसे जमानत दे दी है। मरने वाले बच्चे की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दीपक अपने परिजनों के साथ साध नगर में रहता है।
बुधवार की दोपहर दीपक खेलते हुए गली में चला गया। उसकी मां प्रीति भागते हुए उसके पीछे गयी। लेकिन इस दौरान आई 20 कार ने बच्चे को कुचल दिया।
रोकती रह गई मां...
उसकी मां कार को रोकती ही रह गई लेकिन हेडफोन लगा होने की वजह से महिला चालक को पुकार सुनाई नहीं दी और उसने बच्चे रौंद दिया और आगे निकल गई। प्रीति बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्रीति ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला की जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।