{"_id":"2d7f8b4e77a7086221e399962993ac53","slug":"delhi-wine-traders-shot-dead-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली: शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Nov 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अमन विहार में मंगलवार रात शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने गोली मारने से पहले उस पर तलवार से हमला किया था। पुलिस को आशंका है कि रुपये के लेन-देन या फिर रंजिश के कारण हत्या की गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पूरन (32) सपरिवार किराड़ी प्रेमनगर पार्ट-2 के त्रिपाठी एंक्लेव में रहता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह सोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर किसी का फोन आया। पूरन कुछ देर में वापस आने की बात कहकर निकल गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने बताया कि पूरन श्रीकृष्ण वाटिका के पास घायल पड़ा है। परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि तलवार से हमला करने के बाद पूरन को गोली मारी गई है।
विज्ञापन