दीवार से लड़ाकर फोड़ा सिर, डीयू के छात्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में चार युवकों की पिटाई से घायल डीयू के छात्र रोहित (19) की बुधवार रात अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक ई-57/ बी-251 सुंदर नगरी में रहने वाला रोहित डीयू से पत्राचार से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
दो महीने पहले हुई लड़ाई का लिया बदला
बताया गया है कि करीब दो माह पूर्व इलाके में रहने वाले शहजाद, सलमान और शाहरुख से रोहित का झगड़ा हुआ था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को रोहित पास की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गया था।
इस बीच शहजाद, सलमान, शाहरुख व एक अन्य युवक ने रोहित को रोककर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि युवकों ने रोहित का सिर कई बार दीवार में टकराया।
इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में रोहित को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया।