फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi traffic police constable on duty coming death in a road accident

ड्यूटी पर आ रहे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत

Mon, 20 Feb 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi traffic police constable on duty coming death in a road accident
road accident - फोटो : अमर उजाला

बवाना इलाके में रविवार तड़के ड्यूटी पर आ रहे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रविंद्र दहिया(28) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविंद्र दहिया सपरिवार गांव सेहरी खरखौदा हरियाणा के रहने वाले थे। परिवार में दादी, मां, पत्नी और दो साल की बेटी है। रविंद्र की तैनाती ट्रैफिक पुलिस के बवाना सर्किल में थी। रविवार को उनकी ड्यूटी कनॉट प्लेस में लगी थी, इसलिए तड़के ही वह अपनी सेंट्रो कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 
विज्ञापन


पुलिस को करीब साढ़े चार बजे औचंदी बॉर्डर से बवाना आने वाली सड़क पर एक सेंट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से जख्मी रविंद्र को निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed