{"_id":"572453a34f1c1b0679a92020","slug":"delhi-sho-dinesh-held-for-allegedly-abetting-the-suicide-of-a-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दिल्ली पुलिस का SHO गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दिल्ली पुलिस का SHO गिरफ्तार
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Arrest
आज दिल्ली के सब्जी मंडी थाना की पुलिस ने विजय विहार इलाके के एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ दिनेश पर एक महिला को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह महिला सब्जी मंडी इलाके में रहती थी और उसने दो दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी।
महिला ने अपने सुसाइड नोट में एसएचओ दिनेश का नाम लिखा था। बता दें कि मृत महिला विजय विहार के बीसी रामनिवास की पत्नी थी।
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
पु्लिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एसएचओ दिनेश ने बीसी रामनिवास को थाने बुलाकर बुरी तरह मारा पीटा था। कहा जा रहा है कि इसी मारपीट से आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।
गौरतलब है कि सब्जी मंडी थाना ने कल रात एसएचओ दिनेश को रात 12 बजे सब्जी मंडी थाने बुलाया था जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएचओ दिनेश को गिरफ्तार करने का आदेश ज्वाइंट सीपी विरेंद्र चहल ने दिया था।
गौरतलब है कि सब्जी मंडी थाना ने कल रात एसएचओ दिनेश को रात 12 बजे सब्जी मंडी थाने बुलाया था जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएचओ दिनेश को गिरफ्तार करने का आदेश ज्वाइंट सीपी विरेंद्र चहल ने दिया था।