फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi: SHO dinesh held for allegedly abetting the suicide of a woman

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दिल्ली पुलिस का SHO गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2016 12:11 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
delhi: SHO dinesh held for allegedly abetting the suicide of a woman
Arrest

आज दिल्ली के सब्जी मंडी थाना की पुलिस ने विजय विहार इलाके के एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया। पुल‌िस से म‌िली जानकारी के अनुसार ‌एसएचओ दिनेश पर एक महिला को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह महिला सब्जी मंडी इलाके में रहती थी और उसने दो दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी।

महिला ने अपने सुसाइड नोट में एसएचओ दिनेश का नाम लिखा था। बता दें कि मृत महिला विजय विहार के बीसी रामनिवास की पत्नी थी।

delhi: SHO dinesh held for allegedly abetting the suicide of a woman
delhi police - फोटो : अमर उजाला
पु्लिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एसएचओ दिनेश ने बीसी रामनिवास को थाने बुलाकर बुरी तरह मारा पीटा था। कहा जा रहा है कि इसी मारपीट से आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

गौरतलब है कि सब्जी मंडी थाना ने कल रात एसएचओ दिनेश को रात 12 बजे सब्जी मंडी थाने बुलाया था जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएचओ दिनेश को गिरफ्तार करने का आदेश ज्वाइंट ‌सीपी विरेंद्र चहल ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed