स्कूल बस कंडक्टर ने छात्रा से की अश्लील हरकतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में स्कूल बस कंडक्टर ने पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को कंडक्टर की हरकतों के बारे में बताया।
आरोपी कई दिनों से बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल की पांचवीं कक्षा में चितरंजन पार्क में रहने वाली छात्रा पढ़ती है। छात्रा बस से स्कूल आती जाती है।
गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश, भेजा गया जेल
मंगलवार को छात्रा स्कूल से लौट रही थी। एनआईआर कॉलोनी के पास बस से उतरते हुए बस कंडक्टर रियासत अली (45) ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को इसके बारे में बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत सीआर पार्क थाने में की।
परिजनों की शिकायत पर सीआर पार्क थाना पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रियासत अली को गिरफ्तार कर लिया। रियासत सपरिवार संगम विहार में रहता है।
आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छात्रा की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी कंडक्टर कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था।