{"_id":"61eaa535fe246f14a55ec6c6","slug":"delhi-rajouri-garden-man-attacks-with-weapon-in-e-rikshaw-driver-eyes-in-suspicion-of-his-wife-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पत्नी से बदसलूकी करने के शक में ई-रिक्शा चालक की आंख में घोंपा सुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: पत्नी से बदसलूकी करने के शक में ई-रिक्शा चालक की आंख में घोंपा सुआ
Fri, 21 Jan 2022 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Jan 2022 05:51 PM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक नाबालिग है जबकि दूसरे की पहचान निलोठी निवासी अनुज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक की आंख में सुआ घोंपकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दो हमलावरों को दबोचकर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
दोस्तों ने ई-रिक्शा चालक को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में लेकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ई-रिक्शा चालक के दोस्त के बयान पर पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक नाबालिग है जबकि दूसरे की पहचान निलोठी निवासी अनुज के रूप में हुई है। गुरुवार शाम सात बजे पुलिस को गुरुगोविंद सिंह अस्पताल से एक युवक की आंख में सुआ घोंपे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक टैगोर गार्डन निवासी बबलू(30) है। बबलू बयान देने की स्थित में नहीं था। उसके दोस्त सिकंदर ने बताया कि बबलू की मां और भाई टैगोर गार्डन की झुग्गी में रहते हैं। जबकि बबलू रोहिणी इलाके में चौकीदारी करता है और पत्नी और बच्चों के साथ वहीं रहता है। दिन में वह राजौरी गार्डन में ई-रिक्शा चलाता है।
सुआ घोंपकर हुआ मौके से फरार
गुरुवार शाम बबलू राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा पर सिकंदर और सोनू को बिठाकर टैगोर गार्डन झुग्गी की ओर जा रहा था। चौक पर बबलू ने ई-रिक्शा रोक दिया और दोस्तों से बात करने लगा। इसी दौरान इलाके का रहने वाला सोहन ठाकुर अपने दोस्तों के साथ वहां आया और बबलू के साथ मारपीट करने लगा। सोहन ने बबलू की आंख में सुआ घोंप दिया और अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। लेकिन लोगों ने सोहन के साथ हमला करने आए अनुज और उसके नाबालिग दोस्त को पकड़कर पीट दिया।
जांच के बाद पता चला कि सोहन नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता है। उसकी पत्नी झुग्गी में चाय की दुकान कर परिवार का पालन पोषण करती है। बबलू उसकी दुकान पर चाय पीने जाता था। सोहन को शक था कि बबलू उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करता है। इस बात को लेकर वह बबलू से रंजिश रखता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही हमला करने के सही कारणों का पता चल पाएगा।