{"_id":"585641294f1c1bac60c05c4a","slug":"delhi-police-personal-arrested-in-looting-one-laks-new-note","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये के नए नोट छीनने के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख रुपये के नए नोट छीनने के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:26 PM IST
सार
नोट: लोनी, गाजियाबाद के ध्यानार्थ
कारोबारी से एक लाख के नए
नोट छीनने वाला सिपाही धरा
पूछताछ की बात कह अगवा कर ज्योति नगर इलाके में वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योति नगर इलाके में डेयरी कारोबारी को अगवा कर एक लाख रुपये के नए नोट छीनने के आरोप में दिल्ली पुलिस के सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कपिल के रूप में हुई है। वह उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ में तैनात है। आरोपी के पास से हड़पे गए 96 हजार रुपये बरामद भी हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित दूध कारोबारी इंतजार परिवार के साथ लोनी, गाजियाबाद में रहता है। बृहस्पतिवार दिन में इंतजार अपने दूध की पेमेंट लेने के लिए ज्योति नगर इलाके में आया था। पार्टी ने इंतजार को ढाई लाख रुपये के नए नोट दिए थे।
विज्ञापन
किडनैप के बाद एक मकान में की लूटपाट
इस बीच वापस लौटते समय मुखबिरों के साथ कपिल ने इंतजार को रोक लिया। पूछताछ की बात कर कपिल इंतजार को ज्योति नगर के एक मकान में ले गया। वहां उससे जबरन एक लाख रुपये छीन लिए। बाद में उसे छोड़ दिया।
परेशान इंतजार ने मामले की सूचना उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने की। छानबीन के बाद इंतजार के आरोप सही पाए गए। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर कपिल के खिलाफ अगवा कर रुपये छीनने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ज्योति नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
परेशान इंतजार ने मामले की सूचना उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने की। छानबीन के बाद इंतजार के आरोप सही पाए गए। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर कपिल के खिलाफ अगवा कर रुपये छीनने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ज्योति नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।