{"_id":"58ca9c794f1c1bcd5832a5f0","slug":"delhi-police-looted-asi-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के एएसआई को लूटने वाला दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस के एएसआई को लूटने वाला दबोचा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले की एसटीएफ ने दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ एएसआई को चाकू दिखाकर लूट लिया था। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से लूटपाट व झपटमारी के छह मामलों को सुलझाने का दावा किया है। '
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात सुरेन्द्र कुमार 18 मई को ड्यूटी से घर लौट रहा था। वह अपनी सरकारी कार को एमबी रोड पर धौली प्याऊ के पास रोक कर टॉयलेट करने चला गया था।
विज्ञापन
उसी समय चार युवक वहां पहुंचे और चाकू दिखाकर सुरेंद्र से मोबाइल व कैश लूट लिया। मामला दर्जकर महरौली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले के एसटीएफ प्रभारी केएल यादव की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रसून और एसआई विजयपाल की टीम को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
इस पुलिस टीम ने प्रेस एंक्लेव रोड पर पीटीएस मालवीय नगर के पास घेराबंदी कर एक बदमाश सन्नी राठौर (18) को 15 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
आरोपी ने बताया कि वह साथी पांडेय, बुलेट और राहुल पाल के साथ मिलकर महरौली इलाके में लूटपाट की काफी वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह एमबी रोड पर जंगल एरिया में चाकू के बल पर लोगों को लूटते थे। सन्नी के पिता हलवाई की दुकान चलाते हैं।