फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police gunned down a known gangester firoj

दिल्ली: एनकाउंटर में मारा गया वांटेड बदमाश

Tue, 19 Aug 2014 05:27 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
delhi police gunned down a known gangester firoj

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी के नामी बदमाश को मंगलवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। इस बदमाश ने दिल्ली एनसीआर में आतंक मचा रखा था। दिल्ली और यूपी में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


मारे गए बदमाश फिरोज उर्फ फौजी ने दो महीने पहले दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की हत्या कर दी थी। इसके अलावा भी वह कई मामलों में वाटेंड था।

मंगलवार सुबह फौजी के ठिकाने का पता चलने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे घेरा और सोनिया विहार इलाके में हुई भिडंत के बाद उसे मार गिराया। बता दें कि मारा गया बदमाश गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन

इतना बेरहम था फिरोज

delhi police gunned down a known gangester firoj

फिरोज उर्फ फौजी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली व यूपी का एक जाना हुआ बदमाश था। बीती 14 जुलाई को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल शिवराज तोमर की हत्या के बाद से वह पुलिस के निशाने पर था। उसने जाफराबाद इलाके में कांस्टेबल को गोली मारी थी।

फौजी पर मर्डर और रॉबरी के दर्जनों केस चल रहे थे। 15 अगस्त को पांडवनगर इलाके में पकड़े गए ‌हथियारों के मामले में भी वह वांटेड था।

मारा गया बदमाश इतना बेरहम था कि उसने ईस्ट दिलली में चेन स्नेचिंग के लिए एक महिला की हत्या कर दी थी।

पुलिस पर फायरिंग शुरू की

delhi police gunned down a known gangester firoj

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के बाद सोनिया विहार पहुंची पुलिस ने फिरोज को घेर लिया और सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और काफी देर तक दोनों ओर से दनादन गोलियां चलती रहीं।

आखिरकार पुलिस ने फिरोज को मार गिराया। मुठभेड़ में फिरोज की मौत दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी राहत भी हो सकती है, क्योंकि वह पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था और लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed