फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police found an unconscious girl at vasant vihar

बेहोश मिली लड़की के श्ारीर पर चोट के निशान

Thu, 17 Apr 2014 11:43 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
delhi police found an unconscious girl at vasant vihar

दिल्ली के दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों में बुधवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को मुनिरका बस स्टैंड के विपरीत दिशा में एक युवती बेहोशी और लहूलुहान अवस्था में मिली।

विज्ञापन


यह वही बस स्टैंड है, जहां से वसंत विहार गैंगरेप के दोषियों ने देश की बिटिया और उसके दोस्त को बस में बैठाया था। युवती को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर काफी चोटें हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में दुष्कर्म आदि की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि युवती अपने बयान बदल रही है। शुरुआत में उसने खुद को गुजरात का बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के शरीर पर गहरे जख्म

delhi police found an unconscious girl at vasant vihar

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:30 बजे ऑटो चालक राजकुमार ने करीब 19 वर्षीय युवती को मुनिरका फ्लाईओवर के पास आरकेपुरम की तरफ बेहोशी जैसी हालत में पाया। राजकुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने युवती को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, युवती बेहोशी जैसी हालत में थी, इसलिए उसके सभी टेस्ट किए गए। उसके सिर से खून बह रहा था। होठों, कमर और कंधे पर भी चोट के निशान थे।

पुलिस ने बताया कि युवती ने बृहस्पतिवार देर शाम तक बयान नहीं दिए थे। वह जो भी बता रही है, उसे बार-बार बदल रही है। पहले उसने जयपुर का और फिर गुजरात का पता बताया। बृहस्पतिवार दोपहर को वह खुद को दमन का बता रही थी। युवती की मनोचिकित्सक से भी जांच कराई जा रही थी।

एक महीने घुमाते रहे उसे

delhi police found an unconscious girl at vasant vihar

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वसंत विहार थाना पुलिस ने युवती के अपहरण का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने खुद ही डीडी एंट्री पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती ने यह भी कहा है कि वह दमन की रहने वाली है। वहां के कुछ लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। आरोपी उसे एक महीने तक घूमाते रहे। इसके बाद उसे दिल्ली ले आए।

युवती करीब-करीब उसी जगह पर मिली, जहां वसंत विहार गैंगरेप की पीड़िता को दोषियों ने बस में बैठाया था। ऐसे में युवती के गुजरात की होने की सूचना पर मामला पुलिस के लिए संवेदनशील हो गया। फिलहाल पुलिस उसके नॉर्मल होने का इंतजार कर रही है ताकि वह सही बयान दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed