फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrests three on heroine smuggling

ऐसी जगह छुपाई हेरोइन कि दंग रह गई पुलिस

Fri, 27 Jun 2014 05:39 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrests three on heroine smuggling

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 712 ग्राम हेरोइन के साथ एक अफगानी नागरिक समेत दो लोगों को दबोचा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर कैलाश बिष्ट और उमेश भर्तवाल की टीम ने 20 जून को निजामुद्दीन इलाके में ओबरॉय होटल के पास लाला लाजपत राय मार्ग पर अफगानिस्तान निवासी जुमाह खान (28) और सीकर (राजस्थान) निवासी आरिफ अली (30) को दबोचा।
विज्ञापन


जुमाह खान के पास से हेरोइन के 72 कैप्सूल मिले, जिनमें 662 ग्राम हेरोइन थी। आरिफ अली के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इस जगह छुपाते थे हेरोइन के कैप्सूल

delhi police arrests three on heroine smuggling

उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में हेरोइन के कैप्सूल बनाए जाते थे। जुमाह खान कैप्सूल को निगल लेता था। दिल्ली में आकर ये कैप्सूल को बाहर निकाल लेता था, जिनसे हेरोइन को निकालकर सप्लाई किया जाता था।

जुमाह खान ने बताया कि अफगानिस्तान में मादक पदार्थ का हैंडलर जलालाबाद, अफगानिस्तान निवासी हबीब खान है। जुमाह 20 जून को दिल्ली आया था। यहां उसने आरिफ को आठ कैप्सूल दे दिए। उसे भारत में हेरोइन की एक खेप लाने के लिए 1500 यूएस डॉलर मिलते हैं।

वहीं, आरिफ ने बताया कि वह कुवैत में ड्राइवर था, जहां उसकी मुलाकात मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दाऊद से हुई। दाऊद मूल रुप से पाकिस्तान का रहने वाला है और हबीब खान के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed