तीन लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की चांदनी महल थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी में चूड़ी बालान से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान जामा मस्जिद इलाके में रहने वाले अफजल अहमद (31) के रूप में हुई।
इसके पास से करीब पांच किलोग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में पता चला कि खजूरीखास क्षेत्र में रहने वाला काले बाबा नाम का शख्स पुरानी दिल्ली का सबसे बड़ा स्मैक सप्लायर है। ज्यादातर तस्कर उसी से स्मैक खरीदते हैं। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
पूरा परिवार शामिल है धंधे में
थाना प्रभारी अनिल शर्मा को सूचना मिली थी कि अफजल नाम का व्यक्ति पुरानी दिल्ली में स्मैक सप्लाई करता है। उसके खिलाफ सबूत एकत्र करने के बाद रविवार को उसे पकड़ लिया गया।
अफजल ने बताया कि इस धंधे में उसका पिता इकबाल अहमद व दो भाई इमरान और अनवर भी शामिल हैं। इकबाल पहले पुरानी दिल्ली में स्मैक सप्लाई करता था, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वह बवाना में सप्लाई करने लगा।
पुलिस का कहना है कि रहीस नाम का एक व्यक्ति काले बाबा से स्मैक लाकर अफजल के परिवार को मुहैया कराता है।
जानते हैं कौन हैं इनके ग्राहक?
जांच में यह बात सामने आई है कि स्टेशन और बस अड्डों के अलावा बड़े बाजारों के पास कूड़ा उठाने वाले लड़के व लड़कियां इन तस्करों के ग्राहक हैं।
तस्कर उन्हें करीब ढाई सौ रुपये में स्मैक का पुड़िया व 140 रुपये में स्मैक की पन्नी देते हैं।
पुलिस आरोपी से पूछताछ करके ओर भी लोगों की खोजबीन कर रही है।