पत्नी के धोखे से सांसद को भेजे अश्लील मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने महिला सांसद के मोबाइल पर अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले आरोपी को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर समझकर सांसद को आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी रामपुरा, अलवर निवासी भरतलाल मीणा है। उसकी पत्नी कई वर्ष पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी भीलवाड़ा में ससुराल है।
कई नंबरों पर भेजता था ऐसे मैसेज
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह भीलवाड़ा गया था। वहां उसे किसी ने उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर बता कर संबंधित नंबर दिया था।
इसके बाद से वह पत्नी से बदला लेने के लिए अश्लील मैसेज भेजता था। कई और नंबरों पर भी मैसेज भेजता था। मैसेज मिलने पर जब लोग उसे फोन करते तो वह कॉल अटेंड नहीं करता था।
आरोपी की रामपुरा में साइकिल में पंचर लगाने की दुकान है। वह ठीकठाक अंग्रेजी जानता है। भरतलाल एक मोबाइल सेट में दो सिम का प्रयोग करता था।
SMS के साथ आती थीं अश्लील कॉल
बता दें कि जिन महिला सांसद के नंबर पर उसका संदेश जाता था, वह राजस्थान के झुंझुनू से भाजपा की सांसद संतोष अहलावत हैं।
सांसद ने तुगलक रोड थाना पुलिस को नौ जुलाई को दी शिकायत में कहा था कि वह संसद सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली आई थीं।
इसी दौरान उनके राजस्थान के मोबाइल नंबर पर अश्लील संदेश आए थे। संदेश के अलावा फोन भी आते थे।