{"_id":"61bc07812bf92073f33d635d","slug":"delhi-on-getting-loss-in-business-man-make-plan-of-theft-in-shop-read-full-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घाटा होने पर पड़ोसी की दुकान में करवाई चोरी, ऐसे रची गई पूरी साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: घाटा होने पर पड़ोसी की दुकान में करवाई चोरी, ऐसे रची गई पूरी साजिश
Fri, 17 Dec 2021 09:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Dec 2021 09:14 AM IST
सार
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दुकान का ताला नहीं टूटा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि दुकान से करीब 8 लाख के कपड़े और सीसीटीवी का डीवीआर गायब हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबार में घाटा से परेशान होकर एक कारोबारी ने पड़ोसी कारोबारी के कर्मचारी की मदद से उसकी दुकान में चोरी करवाई। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने आरोपी कारोबारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 घंटे में चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 लाख रुपये कीमत के कपड़े, सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा चैपिंयन बरामद किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी अदनान, साजवान, शाहवाज और भलस्वा गांव निवासी टीकम के रूप में हुई। 15 दिसंबर का पुलिस को जहांगीरपुरी स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दुकान का ताला नहीं टूटा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि दुकान से करीब 8 लाख के कपड़े और सीसीटीवी का डीवीआर गायब हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसके जरिए पुलिस ने शिकायतकर्ता की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी अदनान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड चलाता है पड़ोस में कपड़े की दुकान
पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले एक साल से दुकान में काम कर रहा है। उसने बताया कि इस घटना का मास्टर माइंड साजवान है। जो शिकायतकर्ता कारोबारी के पड़ोस में कपड़े की दुकान करता है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर कारोबारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि साजवान ने अदनान की मदद से दुकान कर चाबी हासिल कर लिया। उस चाबी के जरिए उसने नकली चाबी तैयार की। फिर शाहवाज और टीकम की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। साजवान ने पूछताछ में बताया कि शिकायतकर्ता की दुकान चलने की वजह से उसे काफी घाटा हो रहा था। इसलिए उसने चोरी की साजिश रची।