फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi jal board officer murder: main accused arrested and says killed because of economic pressure

आर्थिक तंगी से परेशान होकर की थी जलबोर्ड अधिकारी की हत्या

Sat, 05 Aug 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Aug 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
delhi jal board officer murder: main accused arrested and says killed because of economic pressure
Murder

रोहिणी के सेक्टर-16 में जलबोर्ड अधिकारी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के बेटे का कर्मचारी अमित राठी इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है।

विज्ञापन


अमित ने अपने सहयोगी राहुल और जयदीप के साथ मिलकर लूटपाट के दौरान अधिकारी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अमित और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी जयदीप फरार है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई कार बरामद कर ली है। अमित ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि बाबू राम यादव दिल्ली जलबोर्ड में सेक्शन ऑफिसर थे। वह पश्चिम विहार स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। दो अगस्त की सुबह बाबू राम को जख्मी हालत में सरोज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद बदमाश नकदी और उनकी कार लेकर फरार हो गए

delhi jal board officer murder: main accused arrested and says killed because of economic pressure
कत्ल

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बाबू राम की हत्या करने के बाद बदमाश नकदी और उनकी कार लेकर फरार हो गए थे। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों को उनके कार्यालय में जाते हुए देखा गया।

छानबीन के दौरान पुलिस को बाबू राम के ठेकेदार बेटे के कर्मचारी सभापुर गांव निवासी अमित राठी पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अमित ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था।

बाबूू राम जब अपने बेटे के कार्यालय में आते थे, तो उनके पास काफी रुपये होते थे, इसलिए उसने दोस्तों के साथ लूटपाट की साजिश रची। राहुल और जयदीप ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने अमित की निशानदेही पर भजनपुरा निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात के बाद से अमित लगातार बाबू राम के परिवार के साथ मौजूद था, यहां तक कि वह अंतिम संस्कार में भी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed