फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi husband killed wife in suspect of illicit relation in front of two kids

अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या, वारदात के वक्त कमरे में मौजूद थे बच्चे

Tue, 30 Jun 2020 06:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 30 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi husband killed wife in suspect of illicit relation in front of two kids
पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

नजफगढ़ के जाटव मोहल्ला में सोमवार देर रात पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय आरोपी के दो बच्चे भी कमरे में मौजूद थे। सुबह आरोपी के भाई के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब सात बजे जाटव मौहल्ला में झगड़े में पत्नी की हत्या करने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कमरे में खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी थी। उसके गले को चाकू से काटा गया था। पास ही चाकू भी पड़ा था। महिला की पहचान ललिता(38) के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि महिला की अपने पति से अकसर झगड़ा होता था। उसके पति रवि ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि ने भाई ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ रवि के घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर रवि ने दरवाजा खोला और बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद रवि को गिरफ्तार कर ललिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पूछताछ में रवि ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इस वजह से अकसर दोनों के बीच झगड़ा होता था। रात में भी इसी बात पर झगड़ा करने के बाद ललिता सो गई। उसके बाद रवि ने चाकू से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed