{"_id":"62a958f9d612b7013d059943f038a94b","slug":"delhi-19-year-old-allegedly-gang-raped-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Mar 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर 19 साल की एक लड़की से गैंगरेप करने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चार लोगों में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें से एक जो लड़की का परिचित है, उसने लड़की को दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक सुनसान जगह पर बुलाया मंगलवार शाम को बुलाया था।
इन सभी ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। इनलोगों ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर इस बाबत उसने किसी को कुछ कहा तो उसको इसका बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया और मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि इनमें से तीन लोगों को मंगलवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा।