{"_id":"3d82ca00371141f31915de09d733b620","slug":"debit-card-pocket-money-withdrawn-from-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड जेब में एटीएम से निकाल ली रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेबिट कार्ड जेब में एटीएम से निकाल ली रकम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी के जीएम को साइबर क्राइम की जानकारी रखने वाले जालसाजों ने अपना शिकार बना लिया। जालसाजों ने जीएम के एकाउंट से 20500 रुपये की नगदी एटीएम के माध्यम से निकाल ली।
विज्ञापन
खास बात यह है कि बैंक का डेबिट कार्ड जीएम की जेब में रखा हुआ था। पीड़ित ने कविनगर थाने में शिकायत की, मगर पुलिस ने मामला नोएडा का बताते हुए उन्हें थाने से चलता कर दिया।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर के एम-24 में नवीन राणा अपने परिवार के साथ रहते हैं। नवीन नोएडा स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में जीएम के पद पर तैनात हैं। नवीन ने बताया कि रविवार रात करीब साढे़ 8 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
इसी बीच उनके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज पढ़कर वह हैरान रह गए। उनके एकाउंट से 10 हजार रुपये निकाले गए थे, जबकि डेबिट कार्ड उनकी जेब में ही रखा हुआ था। नवीन ने बताया कि अभी वह सोच ही रहे थे कि 10 हजार रुपये और निकाले जाने का मैसेज आ गया।
अपना एकाउंट चेक करने वह निकट के एटीएम पहुंचे, तब तक तीसरी ट्रांजक्शन करके ठगों ने 500 रुपये और निकाल लिए। एटीएम चेक करने पर पता चला कि उनका एकाउंट खाली हो चुका था। नवीन के अनुसार उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर इसकी सूचना देनी चाही, मगर वहां से पता चला कि कस्टमर केयर साढे़ 8 बजे के बाद बंद हो जाता है।
इसके बाद नवीन अपने एक परिचित के साथ कविनगर थाने पहुंचे। कविनगर पुलिस ने पूरा मामला सुना और पता लगाया कि रुपया कहां से निकला है। पता चला कि किसी ने नोएडा के सेक्टर-16 स्थित एटीएम से यह ट्रांजक्शन की है।
इस पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि चूंकि रकम नोएडा से निकाली गई है, लिहाजा वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। पीड़ित का कहना है कि इस बारे में वह सुबह एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे।
कब-कब हुई वारदातें
जनवरी में विजयनगर निवासी युवक के एकाउंट से 50 हजार निकाले
जनवरी में ही राजनगर निवासी व्यापारी के एकाउंट से 30 हजार की नगदी निकली
मार्च इंदिरापुरम में रहने वाले मीडियाकर्मी के एकाउंट से 15 हजार निकाले
अप्रैल लाजपत नगर निवासी व्यक्ति के एकाउंट से 15 हजार निकाले
कैसे बचे जालसाजों से
अपने डेबिट कार्ड का पिन और अन्य डिटेल किसी को न बताएं
अपने एकाउंट और इंटरनेट बैंकिंग के पासवर्ड की जानकारी किसी को न दें
सुनिश्चित कर लें कि एटीएम से पैसा निकालते समय आप उसके अंदर अकेले हैं
किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में अपना एटीएम कार्ड न दें
एटीएम से पैसा निकालने के बाद सुनिश्चित कर लें कि आपने कैंसिल बटन दबा दिया है