{"_id":"acd6254489c1a8532f470e26bf34738c","slug":"dead-body-was-lying-in-front-of-a-police-station-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर कोतवाली के सामने पड़ी रही लाश, मचा बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रातभर कोतवाली के सामने पड़ी रही लाश, मचा बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 09 May 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली के गेट के सामने बुधवार रात एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई। रात भर शव वहीं पड़ा रहा, पर पुलिस ने उस पर ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने शव देखा तो उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
बुलंदशहर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग दनकौर क्षेत्र के एक भट्टा पर मजदूरी करते थे। बुधवार रात ज्यादा शराब पीने से वह बेहोश होकर दनकौर कोतवाली के ठीक सामने गिर पड़े।
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक तो आसपास के लोगों ने सोचा की शराब के नशे में पड़ा है, लेकिन इसके बाद जब देखा कि वह कोई गतिविधि नहीं कर रहा तो पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद भी पुलिसकर्मियों और थाने की जीप के करीब 10 चक्कर लगे, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सुबह बुजुर्ग की पहचान हुई तो उसके परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन
परिजन शव को थाने के गेट के सामने से ले गए लेकिन पुलिस ने उन्हें टोका तक नहीं। इस घटना के बाद कस्बावासियों में रोष है। जब बुजुर्ग की मौत के बारे में दनकौर थानाप्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में पता नहीं है।