{"_id":"5a37cc264f1c1b96368b5483","slug":"dead-body-of-a-man-was-found-in-three-pieces-in-a-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में तीन टुकड़ों में मिला युवक का शव, इस तरह हुई हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरे में तीन टुकड़ों में मिला युवक का शव, इस तरह हुई हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलकम इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वेस्ट गोरखपार्क स्थित नाले में सोमवार सुबह बोरे के अंदर तीन टुकड़ों में शव बरामद हुआ। करीब 25 से 30 साल के युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। आशंका है कि गला रेतने के बाद युवक को टुकड़ों में तब्दील किया गया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि वेस्ट गोरखपार्क स्थित गली नंबर-6 के पास नाले में बोरे के अंदर लाश है।
विज्ञापन
बोरे से खून भी बह रहा है। वेलकम थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बोरे को नाले से बाहर निकाला गया, जिसमें युवक की लाश मिली। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान थे। वहां उसका शरीर तीन टुकड़ों में था।
विज्ञापन
आशंका है कि हत्या कर शव को छुपाने की नियत से शव को बोरे में कर नाले में डाला गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।