फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body found in unclaimed cab in Noida's posh society

नोएडाः पॉश इलाके में खड़ी ओला कैब से आ रही थी भयंकर बदबू, कार के अंदर देखकर सन्न रह गए लोग

Fri, 20 Apr 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 20 Apr 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in unclaimed cab in Noida's posh society
dead body found in cab - फोटो : राजन राय

पॉश सोसायटी के बाहर बृहस्पतिवार सुबह लावारिस खड़ी कैब में मालिक का सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कैब नंबर के आधार पर जांच शुरू की।

विज्ञापन


थोड़ी देर की जांच में ही पता चल गया कि कैब मालिक की दो दिन पहले सूरजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सूरजपुर पुलिस अब गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में बदलकर फरार कैब ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मूलरूप से गांव पल्ला भरतपुर राजस्थान निवासी लोकेंद्र सिंह (32) के रूप में हुई है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में किराए पर रह रहा लोकेंद्र एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पहले परिवार के साथ सूरजपुर में रहता था। कुछ समय पहले उसने परिवार को राजस्थान भेज दिया था। लोकेंद्र ने एक वैगनआर कार खरीदी थी, जिसे वह कैब के तौर पर चलवाता था।

Dead body found in unclaimed cab in Noida's posh society
dead body found in cab - फोटो : राजन राय

इस कैब में उसने सूरजपुर में परिवार के साथ रह रहे अजय शर्मा (28) को ड्राइवर रखा था। दो दिन पहले शाम के वक्त अजय, लोकेंद्र को उसके घर से ले गया था।

इसके बाद न तो लोकेंद्र वापस लौटा और न ही अजय का कुछ पता चला। उसी रात लोकेंद्र के भाई जितेंद्र ने सूरजपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। जितेंद्र भी सूरजपुर में रहता है।

थाना सेक्टर-39 पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि सेक्टर-108 लोटस अपार्टमेंट के गेट नंबर दो के पास एक कैब टैक्सी खड़ी है। पिछली वाली सीट के नीचे सड़ा-गला शव पड़ा है।

थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। घटनास्थल को देखकर साफ था कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को कार में वहां लाया गया था।

लिहाजा मामले में पूरे जिले की पुलिस को सूचित किया गया। सूरजपुर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर लोकेंद्र की पहचान कर ली।

ड्राइवर की पत्नी से अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका

Dead body found in unclaimed cab in Noida's posh society
dead body found in cab - फोटो : राजन राय

थाना सूरजपुर प्रभारी निरीक्षक पंकज राय के अनुसार, प्राथमिक जांच-पड़ताल में लोकेंद्र के अजय की पत्नी से अवैध संबंध की जानकारी मिली है। इसे लेकर दोनों के बीच तीन-चार दिन पहले लड़ाई भी हुई थी।

जितेंद्र ने भी इसकी जानकारी दी है। लोकेंद्र व अजय अक्सर साथ में शराब पीते थे। आशंका है कि अवैध संबंध के शक में ही दो दिन पहले भी अजय शराब पीने के बहाने लोकेंद्र को घर से ले गया था।

इसके बाद शराब पिलाकर उसने किसी भारी चीज से लोकेंद्र के सिर पर वारकर हत्या कर दी। वारदात के पास से अजय परिवार को लेकर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

कार के चारों टायर पंचर

Dead body found in unclaimed cab in Noida's posh society
dead body found in cab - फोटो : अमर उजाला

जिस कार में लोकेंद्र का शव मिला है, उसके चारों टायर पंचर हैं। कार को देखकर लग रहा है कि वह कुछ दिन से वहां खड़ी थी। हो सकता है कि हत्या के बाद ही अजय ने मौका पाकर सेक्टर-108 में कार खड़ी कर दी हो।

हालांकि आसपास के लोगों ने इसकी पुष्टि नहीं की। सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह ही लावारिस कार में शव पड़ा देखा और बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी।

कार कब से खड़ी है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कार के चारों टायर कैसे पंचर हो गए, ये अभी स्पष्ट नहीं है।

मोबाइल और पर्स गायब
लोकेंद्र का मोबाइल और पर्स बरामद नहीं हुआ है। आशंका है कि आरोपी ने लूट के लिए हत्या दिखाने का प्रयास करने के लिए मोबाइल और पर्स निकाल लिया हो। लोकेंद्र के लापता होने वाले दिन ही उसका मोबाइल बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed