फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body found in delhi.

दिल्ली: बोरे में मिली सिर कटी लाश, हड़कंप

Fri, 12 Sep 2014 07:40 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 07:40 AM IST
विज्ञापन
dead body found in delhi.

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बोरे में युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और जिपनेट के जरिये लापता युवकों का ब्योरा लेकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि किसी धारदार हथियार से युवक की हत्या कर शव को बोरे में डाला गया है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे अरविंद मोहल्ला, फतेह मार्ग घोंडा से पीसीआर कॉल मिली थी।
विज्ञापन


जिम में आने से मना करने पर गोली चलाई
हरिनगर इलाके में बुधवार रात बिना मेंबरशिप के जिम में आने से मना करने पर एक युवक ने दोस्तों के साथ जिम मालिक विजय सिंह (36) पर गोली चला दी। गोली जिम में मौजूद युवक सागरपुर निवासी कमल (24) के घुटने के नीचे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद एक युवक ने गोली चलाकर भाग रहे युवक प्रवीण को दबोच लिया, जबकि उसके चार अन्य सहयोगी भागने में कामयाब रहे। हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल कमल को शुरुआती इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

dead body found in delhi.

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में बुधवार शाम संदिग्ध हालात में बबीता (27) की मौत हो गई। घटना के बाद से उसका पति रिंकू फरार है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। क्षेत्रीय एसडीएम को दिए बबीता की मां के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बबीता परिवार के साथ 403, गली नंबर-12, भोलानाथ नगर, शाहदरा में रहती थी। चार साल पहले उसकी शादी रिंकू से हुई थी। दोनों के यहां तीन साल का बेटा है। रिंकू प्राइवेट नौकरी करता है। खोड़ा कॉलोनी में बबीता का मायका है। बुधवार शाम मायके वालों को उसकी मौत की खबर मिली।

ससुराल वालों का कहना था कि बबीता ने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं, बबीता की मां अमृता देवी ने बताया कि बुधवार शाम को बबीता ने उसे फोन किया था। सब कुछ ठीक था। कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर मिली। अमृता ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। अमृता के मुताबिक, दहेज के लिए बेटी को परेशान किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed