फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dcw stops a minor wedding in delhi

देश की राजधानी में हो रही थी नाबालिग की शादी, DCW ने रुकवाई

Wed, 02 Nov 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Nov 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
dcw stops a minor wedding in delhi
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी में सजग पड़ोसी के चलते एक नाबालिग शादी के बंधन में बंधने से बच गई। नौवीं की छात्रा (15 वर्ष)  उसके परिजन शादी करवाने जा रहे थे, लेकिन पड़ोसी ने दिल्ली महिला आयोग के महिला हेल्पलाइन 181 पर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


हेल्पलाइन काउंसलर ने फोन पर सूचना मिलते ही मौके पर मोबाइल हेल्पलाइन की टीम को भेज दिया और आयोग सदस्यों ने शादी को रुकवा दी। आयोग ने पीड़िता के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, थाना फर्श बाजार स्थित न्यू संजय अमर कॉलोनी में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बच्ची के परिजन मेरठ के लड़के से उसका निकाह करने जा रहे थे। बारात मेरठ से आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी होती है तो कानून के तहत सजा भी मिलेगी

dcw stops a minor wedding in delhi
स्वाति मालिवाल - फोटो : अमर उजाला

आयोग के सदस्यों ने परिजनों को समझाया कि 18 आयु वर्ग से पहले शादी करना कानूनी जुर्म है। इसलिए यदि यह शादी होती है तो कानून के तहत सजा भी मिलेगी। हालांकि बाद में परिजन मान गए।

​स्वाति का कहना है कि यदि पड़ोसी इस मामले की जानकारी आयोग हेल्पलाइन पर नहीं देते तो शादी हो जाती। इसलिए पीड़िता के परिजनों के खिलाफ नाबालिग शादी करने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed