बेटी से पिता करता रहा दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती होने पर खुला सच
- मानेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
- अलग-अलग शिफ्ट में पति-पत्नी करते हैं काम
- मौका पाकर बेटी से करता था दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता पर अपनी 12 वर्षीय बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करते रहने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार के जमुई का रहने वाला एक व्यक्ति परिवार के साथ यहां किराये के मकान में रहता है। पति-पत्नी आईएमटी स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। पुलिस को पीड़ित किशोरी ने बताया कि मां-बाप कंपनी में अलग-अलग शिफ्ट में काम करते हैं।
करीब एक साल पहले मौका पाकर उसके पिता ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पांच महीने से उसकी हालत खराब चल रही है।
पेट में दर्द के बाद मां को सुनाई आपबीती
मंगलवार को पेट में ज्यादा दर्द होने के बाद मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची। वहां पर डॉक्टर ने गर्भवती होने की पुष्टि की। जिसके बाद उसने मां को आपबीती सुनाई।
लड़की व मां ने बुधवार को मानेसर थाने में पहुंचकर पुलिस को पिता के खिलाफ शिकायत दी। मेडिकल में लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
मानेसर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।