फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter in law attacks on her father in law

बहू ने भाई के साथ मिलकर तोड़ीं ससुर की हड्डियां

Fri, 02 May 2014 08:20 PM IST
Updated Fri, 02 May 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
daughter in law attacks on her father in law

अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि ससुरालवालों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया या फिर पैसों की लालच में बहू को मार डाला, लेकिन फरीदाबाद में जो घटना घटी वह इसके एकदम विपरीत है।

विज्ञापन


यहां एक बहू ने अपने ही बुजुर्ग ससुर पर हमला बोला और फिर उसके पास रखे पैसे भी उड़ा दिए।

इस पूरे मामले में आरोपी महिला के भाई ने भी उसका साथ दिया और दोनों ने मिलकर बुजुर्ग को जमकर धुना।

ऐसे बढ़ा विवाद

daughter in law attacks on her father in law

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग भरत लाल गांव झाड़सैतली में रहते हैं। उनके बेटे जोगेंद्र की शादी करीब आठ साल पहले मुजेसर निवासी रजनी से हुई थी।

जांच अधिकारी जैकम खान ने बताया कि शादी के बाद से दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है।

बृहस्पतिवार को रजनी का भाई कैलाश अपने एक साथी के साथ रजनी को कूलर देने आया था। इसी दौरान भरत लाल और कैलाश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद हो गए फरार

daughter in law attacks on her father in law

आरोप है कि रजनी, कैलाश और उसके साथी ने मिलकर भरत लाल पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया गया है कि भरत लाल के पैर की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद तीनों घर से भाग गए। भरत लाल ने बहू रजनी, उसके भाई कैलाश व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। उसका आरोप है कि मारपीट के बाद तीनों आरोपी उसके घर में रखे 4 लाख रुपये भी ले गए।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed