{"_id":"0dbeaee4d06a33fd9385cdf14fc2811c","slug":"dasna-devi-temple-abbot-threatened-nrsinhanand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद को धमकी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआईएस, आतंकवाद और हिंदू विरोधी ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले सिद्ध पीठ चंडीदेवी एवं महादेव मंदिर डासना के महंत यति बाबा नरसिंहानंद सरस्वती महाराज को सऊदी अरब से जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
नरसिंहानंद के अनुसार बुधवार को उन्हें फोन पर यह धमकी मिली। फोन करने वाले ने उन्हें भुगतने की बात कही है।
नरसिंहानंद के अनुसार बुधवार दोपहर उनके मोबाइल फोन पर 00317966 नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया मगर इतना बताया कि वह सऊदी अरब से बोल रहा है।
विज्ञापन
गाली-गलौच से बात शुरू करने के साथ ही फोन करने वाले का कहना था कि जान की खैर चाहते हो तो हिंदू विरोधी ताकतों के बारे में बोलना बंद कर दो।
नरसिंहानंद ने भारत में आकर खुलेआम सामने आने के लिए ललकारा तो फोन करने वाले ने जल्द भी अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कही।
करीब तीन मिनट चली इस बातचीत के बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया। नरसिंहानंद का कहना है कि उन्होंने अभी पुलिस से जिक्र नहीं किया है
हालांकि अपने शिष्यों और परिचितों से विचार विमर्श के बाद शुक्रवार को वह एसएसपी से मिलकर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। एसएसपी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हिंदू महापंचायत 13 सितंबर को
आतंकवादी संगठन आईएसआई हिंदुओं के जातिवाद के कारण जल्द ही अपने मकसद में सफल हो जाएगा। बृहस्पतिवार को हिंदू स्वाभिमान मंच की आयोजित एक प्रेस वार्ता में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने हिंदुओं में जातिवाद और एक जुटता न होने पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि यदि हिंदू एक नहीं हुए तो जल्द की मुसलमानों का राज होगा। सरस्वती ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए 13 सितंबर को राजनगर स्थित गोल्डन व्यू रिर्सोट में पंचायत बुलाई गई है।
इसमें सभी लोगों को जाति वाद से उपर उठकर आने का आह्वान किया गया है। प्रेस वार्ता में ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र त्यागी, सूर्यकांत शर्मा व पंकज त्यागी उपस्थित रहे।
इन बातों से हुई परेशानी
आईएसआईएस और कश्मीर में पाक का झंडा लहराने वालों के खिलाफ भी कई बार आवाज उठाई
हिंदुओं को एक सूत्र में पिरोने के मामले में चर्चाओं में रहते हैं।
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान गांवों में पंचायत करने और समुदाय विशेष के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी।
पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं को डासना देवी मंदिर में शरण दिए जाने के मामले में भी वह खासे चर्चित हुए।