{"_id":"571baf5d4f1c1ba06e8b6057","slug":"dalit-woman-disappeared-case-on-other-community-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवती गायब, दूसरे समुदाय के युवक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित युवती गायब, दूसरे समुदाय के युवक पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 24 Apr 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव से जेवर सामान खरीदने गई दलित युवती संदिग्ध हालात में गायब हो गई। पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना पुलिस के अनुसार, गांव नंगला हुकमसिंह निवासी पिता ने मामला दर्ज कराया है कि 20 अप्रैल की सुबह बेटी कुछ सामान खरीदने के लिए जेवर गई थी। शाम होने तक वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों को पता चला कि गांव तिरथली निवासी फारुक उफ रिहान के साथ युवती को देखा गया है। पिता का आरोप है कि रिहान उसे अगवा करके ले गया है।