{"_id":"b85c6b6f45692a768e4e0645ebf6806b","slug":"customer-found-hair-in-sandwich-and-beaten-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसे में निकला बाल तो फोड़ दिया हलवाई का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समोसे में निकला बाल तो फोड़ दिया हलवाई का सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Mar 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समोसे में बाल निकलने पर हुआ विवाद एक हलवाई की जान का दुश्मन बन जाएगा उसने सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन
नोएडा के नया बांस गांव में समोसे में बाल निकलने पर हुए विवाद में एक दबंग ने हलवाई का सिर फोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:फ्रेंडशिप ऑफर ठुकराने पर शराब की बोतल से चेहरा काट दिया
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल हलवाई का इलाज करवाया। हालांकि कार्रवाई से पहले ही दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात नया बांस में दयाराम का बेटा रवि गुर्जर नारायण स्वीट्स पर समोसा लेने गया था।
यह भी पढ़ें:बच्ची से चुकाया मां के साथ हुए झगड़े का बदला
विज्ञापन
समोसे में बाल दिखने पर हलवाई अशोक से विवाद हो गया लेकिन उस वक्त दुकान के मालिक संजय अवाना व अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया और रवि अपने घर चला गया।
विज्ञापन
लेकिन रात आठ बजे के आसपास वह अपने साथियों के साथ वापस दुकान पर लौटा और हलवाई की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर थाना सेक्टर-20 पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल हलवाई अशोक को लेकर जिला अस्पताल गई और उसका मेडिकल कराया।