फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crooks looted five lakh rupees from collection agent in delhi

बाइक सवार बदमाश कलेक्शन एजेंट से पांच लाख लूटकर हुए फरार

Thu, 19 Oct 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Oct 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
crooks looted five lakh rupees from collection agent in delhi
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला

बेगमपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से लाखों रुपये लूटे और फरार हो गये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किशोर सपरिवार रिठाला गांव में रहता है। वह बेगमपुर स्थित एक कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। मंगलवार सुबह मालिक संदीप ने फोन कर बताया कि वह आते हुए बुध विहार के एक पार्टी से कलेक्शन कर कार्यालय आ जाए।
विज्ञापन


किशोर बुध विहार चला गया और पार्टी से रुपये लेने के बाद वह रोहिणी स्थित एक बैंक में जमा करवा दिया। उसके बाद वह अलग अलग पार्टियों से रुपये लेने के बाद कार्यालय पहुंचा। कुछ देर बाद मालिक ने उसे पांच लाख रुपये दिए और उसे बैंक में जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर अपनी बाइक से रुपये जमा करने के लिए निकला। रोहिणी सेक्टर 23 के पास सड़क खराब होने की वजह से उसने अपनी बाइक धीमी कर दी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके और उससे बैग छीनने लगे।


विरोध करने पर बदमाशों ने उसे हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उससे बैग छीनकर फरार हो गये। किशोर ने घटना की जानकारी मालिक और पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed