TV जर्नलिस्ट की कार के शीशे तोड़कर हुए फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैंट के सदर बाजार इलाके में बदमाशों ने टीवी पत्रकार की कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार वरुण गोयल सपरिवार सदर बाजार इलाके में रहता है। वह निजी टीवी न्यूज चैनल में काम करता है। बुधवार रात वह कार्यालय से घर आया। उसने अपने घर के सामने सेंट्रो कार को पार्क कर दिया।
वहीं उसके भाई की स्कॉर्पियो कार भी खड़ी थी। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे जब उनकी नींद खुली तो उसने देखा कि सेंट्रो व स्कॉर्पियो कार के सारे शीशे टूटे हुए हैं।
लाठी, डंडे और रॉड से दोनों कार के शीशे तोड़े
उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पता चला कि रात करीब दो बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर उनके घर के पास रूकी। उसमें से तीन युवक नीचे उतरे। एक युवक निगरानी करने लगा।
जबकि दो युवकों ने लाठी, डंडे और रॉड से दोनों कार के शीशे तोड़ने के बाद फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वरुण गोयल ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर लिया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि बदमाश जिस कार पर सवार होकर आए थे उसका इस्तेमाल टैक्सी के रूप में किया जा रहा है।