फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   criminals try to loot atm by breaking it when saw people coming ran away in delhi

बदमाशों ने एटीएम तोड़कर लूट का किया प्रयास, लोगों को आता देख हुए फरार

Mon, 02 Jul 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
criminals try to loot atm by breaking it when saw people coming ran away in delhi
फाइल फोटो

दिल्ली के  भलस्वा डेयरी इलाके में बदमाशों ने एक एटीएम को तोड़कर लूट का प्रयास किया। इसकी भनक लगते ही लोग वहां पहुंच गए। वहीं लोगों को आता देख पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश वीर बाजार रोड पर स्थित एक बैंक का एटीएम तोड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि बदमाशों ने मशीन को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाये। मुकुंदपुर निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका साला सुबह काम पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसने कुछ बदमाशों को एटीएम में तोड़फोड़ करते देखा। वह चुपचाप वहां से निकल गया और फोन पर अमरजीत को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह घर से निकलकर एटीएम के पास पहुंचा।


उसको आता देख बदमाश वहां से भाग निकले। अमरजीत ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एटीएम से पैसे चोरी नहीं हुए हैं। लेकिन इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed