{"_id":"5866695d4f1c1b255eeec25c","slug":"criminal-caught-with-help-of-police-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट कर भाग रहे बदमाश को युवक ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट कर भाग रहे बदमाश को युवक ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:04 AM IST
सार
दो अन्य बदमाश मोबाइल लेकर भागने में हुए कामयाब, पुलिस उनकी तलाश में जुटी
-दो अन्य बदमाश मोबाइल लेकर भागने में हुए कामयाब, पुलिस उनकी तलाश में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जी मंडी इलाके में एक युवक ने मोबाइल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस की मदद से दबोच लिया। स्कूटी सवार तीन बदमाश उससे मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। पीड़ित ने स्कूटी की पिछली सीट पर बैठे युवक का कपड़ा खींच लिया, जिसकी वजह से तीनों स्कूटी से गिर गये। पुलिस ने मौके से स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस मौक से फरार अन्य दो बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अर्जुन जसवाल (32) सपरिवार मल्कागंज कबीर बस्ती में रहता है। वह ग्राफिक डिजाइनर है। बृहस्पतिवार की रात वह झूलेलाल मंदिर के पास गया था। पीछे से आ रहे स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। अर्जुन ने भाग रहे एक युवक के कपड़े को पकड़ लिया। जिसकी वजह से तीनों बदमाश स्कूटी से नीचे गिर गये।
विज्ञापन
तीनों उठकर वहां से बर्फखाना की तरफ भागने लगे। अर्जुन ने शोर मचाकर उनका पीछा किया और सामने से आ रहे पुलिसकर्मी एएसआई बीनू जैकब ने एक बदमाश को दबोच लिया। जिसकी पहचान न्यू सीलमपुर निवासी अलतमस के रूप में हुई है। दो अन्य बदमाश मोबाइल फोन लेकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन